बंगाल : पुरुलिया में कुर्मी आंदोलन के दौरान झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

feature-top

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कोटशिला रेलवे स्टेशन पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय का आंदोलन शनिवार को हिंसक हो गया। सुबह तक भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच स्थिति सामान्य रही, लेकिन शाम को अचानक तनाव बढ़ गया जब हज़ारों की संख्या में आंदोलनकारी जबरन रेलवे ट्रैक पार करके स्टेशन परिसर में घुस आए और प्लेटफ़ॉर्म नंबर दो पर पहुँच गए।

पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आँसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने जवाबी कार्रवाई में भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस अफरा-तफरी में रेलवे पुलिस हेल्प डेस्क और स्टेशन की अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुँचा।


feature-top