- Home
- टॉप न्यूज़
- ब्राह्मणों को आरक्षण न मिलना परमेश्वर का सबसे बड़ा उपकार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
ब्राह्मणों को आरक्षण न मिलना परमेश्वर का सबसे बड़ा उपकार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ब्राह्मण समाज को आरक्षण न मिलना परमेश्वर का सबसे बड़ा उपकार है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मैं अक्सर कहता हूं कि अगर परमेश्वर ने मुझ पर, जो मैं ब्राह्मण जाति का हूं, कोई सबसे बड़ा उपकार किया होगा तो वह यही है कि हमें आरक्षण नहीं दिया।
गडकरी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का महत्व भले ही कम हो, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में उनका दबदबा है। जब भी मैं वहां जाता हूं तो देखता हूं कि दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी जैसे लोग बहुत प्रभावशाली हैं।
जैसे महाराष्ट्र में मराठा समाज का महत्व है, वैसे ही यूपी-बिहार में ब्राह्मण शक्तिशाली हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे जात-पात को नहीं मानते। उनके अनुसार, “कोई भी इंसान जात, धर्म या भाषा से बड़ा नहीं होता, बल्कि उसकी पहचान उसके गुणों से होती है।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
