मध्यप्रदेश : मालगाड़ी में लोड आर्मी ट्रक में लगी आग

feature-top

मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। यहां मालगाड़ी में लोड आर्मी के ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात आरपीएफ ने तत्परता से आग पर पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

दरअसल, आर्मी स्पेशल मालगाड़ी में भोपाल से जोधपुर सेना के जवान और आर्मी के करीब एक दर्जन आर्मी के लोडेड ट्रकों में सामान ले जाया जा रहा था यह मालगाड़ी जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 2 पहुंची एक ट्रक में आग लग गई।

आगजनी होते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ ने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आंख पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


feature-top