पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि क्या प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत–पाकिस्तान संघर्षविराम के दावों और एच-1बी वीजा धारकों की चिंताओं पर कुछ कहेंगे या फिर केवल पहले से घोषित नई जीएसटी दरों को ही दोहराएंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले उनके "अच्छे दोस्त" अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने "ऑपरेशन सिंदूर" को रोकने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टाल दिया था।

रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे और क्या वह अमेरिका में रह रहे लाखों एच-1बी वीजा धारकों की चिंताओं को संबोधित करेंगे।


feature-top