आरक्षण सिर्फ जरूरतमंदों को मिले : NCP सांसद सुप्रिया सुले

feature-top

महाराष्ट्र में आरक्षण पर नई बहस छिड़ गई है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं को मिलना चाहिए, जिन्हें इसकी वास्तव में ज़रूरत है।

सुले ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनका परिवार शिक्षित है और बच्चों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं, इसलिए वे आरक्षण की हकदार नहीं हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा, अगर मैं आरक्षण मांगूं तो मुझे शर्म आनी चाहिए। उन्होंने ज़ोर दिया कि आरक्षण का उद्देश्य पिछड़े तबकों को अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके माता-पिता शिक्षा और संसाधनों से वंचित रहे हैं।


feature-top