जगन सरकार पर तिरुपति दानपेटी से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी ने बड़ा आरोप लगाया है कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP) सरकार के दौरान मंदिर की हुंडी (दानपेटी) से 100 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी हुई।

रेड्डी ने दावा किया कि मंदिर कर्मचारी रविकुमार ने हुंडी से नकदी चुराई और इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लूटी गई रकम को रियल एस्टेट में निवेश किया गया और अवैध धनराशि को कथित तौर पर जगन रेड्डी के तडेपल्ली स्थित आवास (पैलेस) तक पहुंचाया गया।

भानु प्रकाश रेड्डी ने इसे TTD इतिहास की सबसे बड़ी चोरी करार दिया, जो कथित तौर पर 2019 से 2024 के बीच YSRCP शासनकाल में हुई। इस 'चोरी' से जुड़ा फुटेज तेदेपा (TDP) नेता नारा लोकेश ने भी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किया।


feature-top