हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रही है ममता बनर्जी : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा नेता और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी मुसलमानों को एकजुट करती हैं लेकिन हिंदुओं को बंगाली, बिहारी और गुजराती कहकर बांटती हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार हिंदू गुमराह नहीं होंगे।

यह बयान उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले में महालया के अवसर पर दिया, जहां 1000 से अधिक महिलाओं ने शंखनाद कर देवी पक्ष की शुरुआत का स्वागत किया।


feature-top