बिलासपुर : धनबाद, चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडलों में आंदोलन से यह ट्रेनें हुई प्रभावित

feature-top

धनबाद मंडल के परसनाथ, छपरा, प्रधानखंटा तथा चक्रधरपुर एवं खड़गपुर मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर हुए आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य रेल मंडलों की कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।

दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आंदोलन रविवार सुबह 09:19 बजे समाप्त (कॉल ऑफ) कर दिया गया। हालांकि, आंदोलन के चलते इससे पहले कई ट्रेनों की सेवाएँ रद्द, आंशिक रूप से रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट करनी पड़ीं।

रद्द गाड़ियाँ (Cancellation) 1. 18114 बिलासपुर–टाटानगर (20.09.2025)

2. 12222 हावड़ा–पुणे (20.09.2025) — घाटशिला तक शॉर्ट टर्मिनेशन, घाटशिला–पुणे के बीच रद्द

3. 18113 टाटानगर–बिलासपुर (20.09.2025)

4. 20822 संत्रागाछी–पुणे हमसफर एक्स. (20.09.2025)

5. 12810 हावड़ा–सीएसएमटी मेल (20.09.2025)

6. 22830 हावड़ा–भुज (20.09.2025)

7. 12906 शालीमार–पोरबंदर एक्स. (20.09.2025)

8. 12130 हावड़ा–पुणे आज़ाद हिंद एक्स. (20.09.2025)

9. 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्स. (20.09.2025)

10. 12152 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्स. (20.09.2025)

11. 13287 दुर्ग–आरा (22.09.2025)

12. 22844 पटना–बिलासपुर (21.09.2025)

13. 13288 आरा–दुर्ग (20.09.2025) — पटना पर शॉर्ट टर्मिनेटेड, पटना–दुर्ग के बीच रद्द

14. 20821 पुणे–संत्रागाछी (22.09.2025) — रैक की अनुपलब्धता के कारण

15. 12809 सीएसएमटी–हावड़ा मेल (22.09.2025) — रैक की अनुपलब्धता के कारण

16. 12221 पुणे–हावड़ा आज़ाद हिंद एक्स. (22.09.2025) — रैक की अनुपलब्धता के कारण

17. 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार एक्स. (22.09.2025) — रैक की अनुपलब्धता के कारण शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिन परिवर्तन

18110/18109 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–टाटानगर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी (21.09.2025) को बिलासपुर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। यह ट्रेन बिलासपुर से ही इतवारी के लिए रवाना की जाएगी। बिलासपुर–टाटानगर खंड के बीच इसका परिचालन रद्द रहा।


feature-top