कवर्धा : कामठी गांव में नवरात्रि पंडाल को लेकर बवाल, पुलिसकर्मी घायल

feature-top

कुकदूर थाना क्षेत्र के कामठी गांव में नवरात्रि के अवसर पर पंडाल स्थापना को लेकर विवाद हो गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा दुर्गा पंडाल उखाड़े जाने के बाद दूसरे पक्ष ने विरोध किया और हंगामा मचा दिया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने एसडीओपी के साथ बदसलूकी की और गर्भवती महिला आरक्षक का हाथ तोड़ दिया।

गांव में लंबे समय से मंदिरों को लेकर गोंडवाना समाज और पटेल समाज के बीच विवाद चलता आ रहा है। हालात को काबू में करने अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।


feature-top