रायपुर एयरपोर्ट जाने वाली VIP रोड हुई वन-वे

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सबसे व्यस्त सड़क VIP चौक से एयरपोर्ट तक अब वन-वे कर दी गई है।

इस नए नियम के तहत अब इस सड़क से सिर्फ एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर जाने वाले वाहन ही जा सकेंगे, लेकिन लौटते वक्त इन वाहनों को इस रास्ते से शहर में आने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस के मुताबिक, शहर में लौटने वालों को अब सर्विस रोड का उपयोग करना होगा। यह नियम आज से लागू हो गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना पहली बार नियम तोड़ने पर 2000 रुपये का चालान दूसरी बार तोड़ने पर 5000 रुपये का चालान तीसरी बार गलती करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित


feature-top