दिल्ली : लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ केस की रोज़ाना होगी सुनवाई

feature-top

दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई 13 अक्टूबर से रोज़ाना (डे-टू-डे आधार पर) होगी।

इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपियों को केस से जुड़े सभी दस्तावेज़ साफ़ और पढ़ने योग्य कॉपी में उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए ईडी, जांच अधिकारी और आरोपियों के वकील मिलकर कोर्ट रिकॉर्ड का अवलोकन करेंगे।


feature-top