नवरात्र पर केंद्र सरकार का उपहार, 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलेंगे

feature-top

केंद्र सरकार नवरात्र के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही देशभर में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को जानकारी दी कि सरकार प्रत्येक कनेक्शन पर 2,050 रुपये खर्च करेगी। इसमें एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य उपकरण शामिल होंगे।

इसे महिलाओं के लिए नवरात्र का विशेष उपहार बताते हुए पुरी ने कहा कि उज्ज्वला का विस्तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


feature-top