प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के नाम लिखा पत्र

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर देशवासियों को पत्र लिखकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आपको और आपके परिवार को शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरी प्रार्थना है कि यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।" उन्होंने बताया कि इस साल त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को एक और उपहार मिला है। सोमवार से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं और इसके साथ पूरे देश में 'जीएसटी बचत उत्सव' की शुरुआत हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सुधारों का लाभ किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु और कुटीर उद्योग सहित सभी वर्गों को मिलेगा।


feature-top