पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम को लिखा पत्र

feature-top

पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की है.

उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं.

ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे.


feature-top
feature-top
feature-top