अतिथि व्याख्याता नीति पर उठे सवाल, संशोधन की मांग तेज

feature-top

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की “अतिथि व्याख्याता नीति-2024” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नीति में संशोधन की मांग की है।

डॉ. महंत ने कहा कि इस नीति में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की गई है, क्योंकि पात्रता के मापदंडों में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य नहीं रखा गया है।

हाल ही में सरगुजा संभाग में 34 पदों पर नियुक्तियों में से 15 पद अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को दिए गए, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं में नाराजगी है।

उन्होंने पत्र लिखकर सरकार से आग्रह किया है कि नीति में संशोधन कर केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही पात्रता दी जाए, ताकि राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को न्याय मिल सके।


feature-top