ईडी ने नान मामले में 2 पूर्व आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार किया

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आईएएस अधिकारियों अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को कथित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह इस मामले में उन्हें दी गई अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था। संघीय जांच एजेंसी ने दोनों को यहां विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 16 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।


feature-top