भारतीय रेलवे की पंजाब को दो बड़ी सौगातें

feature-top

भारतीय रेलवे ने पंजाब को आज दो बड़ी सौगातें दीं। पहली, राजपुरा से मोहाली तक नई रेल लाइन की दशकों पुरानी मांग को मंजूरी मिल गई है। 18 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 443 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इससे मालवा क्षेत्र और चंडीगढ़ के बीच रेल संपर्क और मज़बूत होगा। दूसरी सौगात के रूप में फिरोजपुर से दिल्ली के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये प्रोजेक्ट पंजाब के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अहम साबित होंगे।


feature-top