- Home
- टॉप न्यूज़
- अदालतें रिकवरी एजेंट की तरह काम न करें : सुप्रीम कोर्ट
अदालतें रिकवरी एजेंट की तरह काम न करें : सुप्रीम कोर्ट
23 Sep 2025
, by: Prakash
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अदालतों को पैसों की वसूली के लिए रिकवरी एजेंट की तरह कार्य नहीं करना चाहिए। अदालत ने कहा कि दीवानी (सिविल) मामलों को अनावश्यक रूप से आपराधिक मामलों का रूप देने की प्रवृत्ति कम होनी चाहिए।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि आजकल पैसों की रिकवरी के लिए लोगों को गिरफ्तार कराने का चलन आम हो गया है।
कोर्ट ने कहा कि केवल धन वसूली के लिए आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है, जबकि ऐसे मामले सिविल दायरे में आते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
