छत्तीसगढ़ : सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

feature-top

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले से जुड़े प्रकरण में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

यह राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की पहली कार्रवाई है। सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने करीब 47 करोड़ की 45 अचल संपत्तियां अपने रिश्तेदारों  सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य के नाम पर खरीदी थीं।

इनमें से लगभग 39 करोड़ रुपये मूल्य की 29 संपत्तियां पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। अब शेष 8 करोड़ की 16 संपत्तियों को रायपुर विशेष कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया गया है।


feature-top