दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने जैन की 7.44 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है।

ईडी की यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज उस एफआईआर पर आधारित है, जो 24 अगस्त 2017 को दर्ज की गई थी।

एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच मंत्री पद पर रहते हुए सत्येंद्र जैन ने अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की।


feature-top