छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू

feature-top

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसके लिए AICC ने 17 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो सीधे जिलों में जाकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे। AICC की यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से की गई है।

संगठन सृजन अभियान न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राजस्थान और तेलंगाना जैसे अहम राज्यों में भी लागू किया जा रहा है, जहां पर पार्टी संगठन को पुनर्गठित कर स्थानीय स्तर पर मजबूती देने की योजना बनाई गई है।


feature-top