झारखंड : पुलिस-उग्रवादी संगठन में मुठभेड़, तीन हुए ढेर

feature-top

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जालिम गांव के जंगल में जिला पुलिस बल और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया, जिनमें संगठन के दो सब-जोनल कमांडर भी शामिल हैं।

मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।


feature-top