जेट के कॉकपिट को शौचालय समझने वाला व्यक्ति रिहा

feature-top

बेंगलुरु-वाराणसी उड़ान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए कोड डालने की कोशिश करने पर हिरासत में लिए गए एक यात्री को उसके आठ साथियों के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद रिहा कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तीस साल की उम्र के मणि आर नाम के एक यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1086 के चालक दल में उस समय हड़कंप मचा दिया जब उसने कॉकपिट के दरवाज़े पर लगे सुरक्षा कीपैड को दबा दिया। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि उसने गलती से उसे शौचालय का दरवाज़ा समझ लिया था। विमान के उतरने पर, उसे और उसके साथियों को पूछताछ और सत्यापन के लिए पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और फिर पुलिस को सौंप दिया गया।


feature-top