- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : तिहाड़ से कब्र हटाने की मांग पर हाईकोर्ट का इनकार
दिल्ली : तिहाड़ से कब्र हटाने की मांग पर हाईकोर्ट का इनकार
24 Sep 2025
, by: Prakash
दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल परिसर से आतंकियों मोहम्मद अफजल और मोहम्मद मकबूल भट्ट की कब्रों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि दफनाने की प्रक्रिया 2013 में पूरी हुई थी और अब 12 साल बाद इसे हटाने का अनुरोध उचित नहीं है।
अदालत ने कहा कि यह फैसला सरकार का था, जिसमें शव परिजनों को सौंपने या बाहर दफनाने की अनुमति न देने जैसे पहलुओं पर विचार किया गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने की दलील को अदालत ने खारिज करते हुए कहा कि इसके ठोस आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए गए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
