लेह में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प

feature-top

लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने CRPF की एक गाड़ी में आग लगा दी।

छात्र लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं। वे केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। यह आंदोलन पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और छात्रों की पुलिस से भिड़ंत हो गई।

मौके पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। छात्रों का कहना है कि लद्दाख को हर हाल में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।


feature-top