नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार

feature-top

नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने अबूझमाड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पिछले नौ महीने से नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (CRMC) नहीं मिला है।

इसी के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है। बीते कल अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के दो सदस्य मारे गए थे, जिनके शव जिला अस्पताल लाए गए।

लेकिन डॉक्टरों ने एकजुट होकर पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया और लंबित भत्ता जारी करने की मांग पर अड़े रहे।


feature-top