मुस्लिम युवा गरबा आयोजनों से रहें दूर : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

feature-top

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं से नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल न होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि गरबा देवी आराधना का प्रतीक है और हिंदू धर्म का भक्तिपूर्ण आयोजन माना जाता है। चूंकि मुस्लिम समुदाय मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता, इसलिए युवाओं को ऐसे आयोजनों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

डॉ. राज ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन पारंपरिक वेशभूषा और परंपरा का सम्मान करते हुए आयोजक समिति से अनुमति लेकर शामिल होना चाहें, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने युवाओं से गंगा-जमुनी तहज़ीब, शांति और भाईचारे का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का उपद्रव हिंदू समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है और सामाजिक सौहार्द पर असर डाल सकता है।


feature-top