दंतेवाड़ा : 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और राज्य सरकार की पुनर्वास योजनाओं का असर अब दिखाई देने लगा है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को 71 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी ने लोन वर्राटू अभियान के तहत हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली कई गंभीर घटनाओं और हमलों में शामिल रहे हैं। अब उन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी गईं, साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


feature-top