अमेजन ट्रेडमार्क विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन स्थित फैशन ब्रांड लाइफस्टाइल इक्विटीज सीवी की याचिका खारिज कर दी। यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के उस आदेश को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी, जिसमें अमेजन टेक्नोलॉजीज पर ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में लगाए गए 340 करोड़ रुपये के हर्जाने पर रोक लगा दी गई थी।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि खारिज करने के विस्तृत कारण अगले आदेश में बताए जाएंगे।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस याचिका के खारिज होने से दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में मामले की गुण-दोष के आधार पर होने वाली सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


feature-top