फर्जी लेनदेन को लेकर बी सी जिंदल समूह पर ईडी का शिकंजा

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि बी सी जिंदल समूह की कंपनियों और उसके प्रमोटरों ने फर्जी लेनदेन के जरिए लगभग 505 करोड़ रुपये भारत से बाहर स्थानांतरित किए। केंद्रीय एजेंसी ने 18-19 सितंबर के दौरान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली स्थित बिजली क्षेत्र के प्रमुख कारोबारी समूह, प्रमोटर श्याम सुंदर जिंदल, इसके निदेशकों और अन्य पदाधिकारियों के कुल 13 परिसरों की तलाशी ली थी।


feature-top