मतदाता नाम हटाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने ई-सत्यापन प्रणाली शुरू करी

feature-top

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए ई-सत्यापन शुरू किया है। इस कदम का उद्देश्य दुरुपयोग को रोकना है। आवेदकों को अब अपने पंजीकृत मोबाइल फोन पर वन-टाइम पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह कदम कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में गलत तरीके से नाम हटाने के प्रयासों की चिंताओं के बाद उठाया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने उनके द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद ही कार्रवाई करी।


feature-top