सोनम वांगचुक ने भड़काऊ भाषण से भीड़ को उकसाया : केंद्रीय गृह मंत्रालय

feature-top

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा अनशन हिंसक आंदोलन में तब्दील हो गया। तोड़फोड़, आगजनी और पथराव के बीच गुस्साए युवाओं ने भाजपा कार्यालय फूंक दिया।

वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। झड़पों में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। 30 पुलिस कर्मियों समेत 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मामले में गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सोनम वांगचुक ने अपने भड़काऊ बयानों के माध्यम से भीड़ को उकसाया था।

हिंसक घटनाओं के बीच, उन्होंने अपना उपवास तोड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यापक प्रयास किए बिना एम्बुलेंस से अपने गांव चले गए।


feature-top