अग्नि-प्राइम मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

feature-top

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और अहम उपलब्धि दर्ज की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

इस परीक्षण की विशेषता यह रही कि मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से लॉन्च किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस सफल परीक्षण की जानकारी साझा की और इसका वीडियो भी जारी किया।

उन्होंने वैज्ञानिकों और पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।


feature-top