बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी

feature-top

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अक्टूबर में हो जाएगा। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच बीजेपी ने बिहार में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है।

भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा सीआर पाटिल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।


feature-top