सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की बिगड़ी तबियत

feature-top

सरगुजा जिले के सांसद चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद महाराज वा देर रात रायपुर से अंबिकापुर लौटे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और राजयपाल से मुलाकात की। घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबियत में अचानक गिरावट आई।

उन्हें पेट संबंधी तकलीफ के चलते सुबह करीब 3 बजे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है। फिलहाल, चिंतामणि महाराज की हालत स्थिर बनी हुई है।


feature-top