HAL और रक्षा मंत्रालय के बीच 62,370 करोड़ का ऐतिहासिक करार

feature-top

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (MoD) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस करार के तहत भारतीय वायुसेना को 97 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस Mk1A उपलब्ध कराए जाएंगे।

62,370 करोड़ रुपये (करों को छोड़कर) की लागत वाले इस करार में 68 सिंगल-सीटर लड़ाकू विमान और 29 ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान शामिल हैं। इसके साथ ही आवश्यक उपकरण और सपोर्ट सिस्टम भी प्रदान किए जाएंगे।


feature-top