युवाओं को राहुल में दिलचस्पी नहीं : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों और युवाओं से इसे रोकने की अपील पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी की देश के युवाओं, खासकर जेन-जेड से की गई अपील का कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा युवाओं को राहुल गांधी में कोई दिलचस्पी नहीं है। आज की पीढ़ी अलग सोचती है। उनके पास न तो खोखले नारों पर भरोसा है और न ही प्रदर्शन के लिए समय। एक मीडिया कार्यक्रम में बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी की यह अपील जेन-जेड को प्रभावित नहीं करेगी।

जो नेपाल से प्यार करता है, वह वहीं रह सकता है। राहुल गांधी अब जनता को सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं कर सकते, इसलिए जेन-जेड को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह चाल अब नहीं चलेगी।


feature-top