रायपुर : कांग्रेस ने पार्षद को संदीप साहू को जारी किया कारण बताओ नोटिस

feature-top

कांग्रेस पार्टी ने पार्षद संदीप साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसी तरह चार अन्य पार्षदों को भी नोटिस भेजा गया है।

सभी पार्षदों को तीन दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। यह नोटिस शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा जारी किया गया है।


feature-top