लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था

feature-top

चुनाव आयोग ने डाक मतपत्रों की गिनती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने का फैसला किया है। अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले ईवीएम की गिनती का अंतिम चरण शुरू न हो।

पहले प्रचलन यह था कि गिनती के दिन सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होती थी और सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती। पुराने नियमों के तहत, ईवीएम की गिनती डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले भी समाप्त हो सकती थी।

नई व्यवस्था के अनुसार अब ईवीएम की गिनती का अंतिम चरण तभी शुरू होगा जब डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो जाएगी। इस बदलाव का पहला प्रयोग नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में किया जाएगा।


feature-top