गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं ओवैसी : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

feature-top

बिहार में मुस्लिम वोटों की लड़ाई तेज हो गई है। AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने औवेसी पर बड़ा हमला बोला है।

बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे ओवैसी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने आगे ये भी कहा कि ओवैसी गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं।


feature-top