आंध्र विधानसभा में हंगामा, बालकृष्ण की विवादित टिप्पणी पर बवाल

feature-top

आंध्र प्रदेश विधानसभा में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक और अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।

बालकृष्ण ने जगन मोहन रेड्डी को "साइको" (मनोरोगी) कहकर संबोधित किया। इस बयान के तुरंत बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और विधानसभा में जमकर विरोध किया।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना और असभ्य बताया। इस घटना के बाद सदन का माहौल काफी गरमाता चला गया।


feature-top