रायपुर : सिलतरा चौकी क्षेत्र में बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी

feature-top

राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। प्लांट का निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ। जिस समय हादसा हुआ, उस जगह करीब दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में अभी भी कई मजदूर दबे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।


feature-top