- Home
- टॉप न्यूज़
- एशिया कप 2025 : पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आईसीसी ने की कार्रवाई
एशिया कप 2025 : पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आईसीसी ने की कार्रवाई
26 Sep 2025
, by: Prakash
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने गलत इशारे किए और भड़काऊ तरीके से जश्न मनाया था।
इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों की शिकायत आईसीसी से की। आईसीसी की सुनवाई में दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके तहत तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
रऊफ ने मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर खराब इशारे किए थे और भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से भी भिड़ गए थे। आईसीसी ने इस व्यवहार को गंभीर मानते हुए उन पर आर्थिक दंड लगाया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
