- Home
- टॉप न्यूज़
- सरगुजा की ‘रामगढ़ पहाड़ी’ संरक्षण को लेकर केंद्र का पत्र, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
सरगुजा की ‘रामगढ़ पहाड़ी’ संरक्षण को लेकर केंद्र का पत्र, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
26 Sep 2025
, by: Prakash
भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर सरगुजा की धार्मिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर ‘रामगढ़ पहाड़ी’ के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह कदम पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा 30 अगस्त 2025 को भेजे गए पत्र पर संज्ञान लेने के बाद उठाया गया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चूंकि यह विषय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार मामले की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे और की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को उपलब्ध कराए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
