सोनम वांगचुक के समर्थन में आये अरविंद केजरीवाल

feature-top

आम आदमी पार्टी ने लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के साथ केंद्र सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की है।

आप ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार वांगचुक जैसे देशभक्त को तुच्छ राजनीति का शिकार बना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने अपना पूरा जीवन शिक्षा सुधार और नवाचार को समर्पित किया है, लेकिन आज उन्हें सरकार का पूरा तंत्र प्रताड़ित कर रहा है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो व्यक्ति देश के बारे में, शिक्षा और नए आविष्कारों के बारे में सोचता है, उसका उत्पीड़न भाजपा की संकीर्ण राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की बागडोर ऐसे लोगों के हाथों में होगी, तो भारत का विकास कैसे संभव होगा?


feature-top