सलमान रुश्दी की किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' पर नहीं लगेगी रोक : सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने लेखक सलमान रुश्दी की विवादास्पद किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील ने नवंबर 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि 1988 में राजीव गांधी सरकार द्वारा 'द सैटेनिक वर्सेज' के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध लागू नहीं माना जा सकता।

दरअसल, सरकार संबंधित अधिसूचना पेश करने में विफल रही थी। इसलिए यह मान लिया गया कि अधिसूचना अस्तित्व में नहीं है।


feature-top