- Home
- टॉप न्यूज़
- लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बने आर. वेंकटरमणि
लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बने आर. वेंकटरमणि
27 Sep 2025
, by: Prakash
वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि को लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल (एजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।
वेंकटरमणि का नया कार्यकाल दो वर्षों का होगा, जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। उनका वर्तमान तीन वर्षीय कार्यकाल 30 सितंबर 2025 को पूरा हो रहा है।
गौरतलब है कि उन्होंने 30 सितंबर 2022 को वरिष्ठ न्यायविद के.के. वेणुगोपाल का स्थान लिया था और अगले ही दिन औपचारिक रूप से पदभार संभाला था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
