सिलतरा इस्पात हादसा : कांग्रेस ने बनाई जाँच समिति

feature-top

राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात में हुए हादसे पर कांग्रेस ने जाँच समिति गठित की है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को समिति का संयोजक नियुक्त किया है। छह सदस्यीय इस समिति में छाया वर्मा, अनिता शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर विस्तृत जाँच रिपोर्ट सौंपेगी।


feature-top