सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

feature-top

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैंप क्षेत्र में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त कर दी गई है। इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मेट्टागुड़ा कैंप से जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान ग्राम कोईमेंटा के पास घने जंगल और पहाड़ियों में जवानों को नक्सलियों की हथियार व विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री का पता चला। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर ही नक्सल फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया।


feature-top