पखांजूर में अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

feature-top

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने यहां रहते हुए फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया था। तहसीलदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके वीज़ा जब्त कर लिए हैं।

इस घटना पर सर्व आदिवासी समाज ने नाराज़गी जताई है। जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा कि समाज लगातार पखांजूर क्षेत्र में बांग्लादेशियों की अवैध मौजूदगी का मुद्दा उठाता आया है।

उन्होंने मांग की कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने में शामिल अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


feature-top